पुलिया से करीब 50 फीट खाई में जा गिरी, तीन की मौत

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पुलिया से करीब 50 फीट खाई में जा गिरी। इस घटना में तीन की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका इलाज चल रहा है।

इस दुर्घटना में जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घटहुआं कला निवासी सत्येंद्र पासवान के 20 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार की मौत हो गयी। यह घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेलगुड़वा पेट्रोल पंप के पास घटी। घटना शनिवार की है।

जानकारी के अनुसार उक्त कार में छह लोग सवार थे। कार अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के पास पुलिया से करीब 50 फीट खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी। उन्होंतने लोगों ने कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। शेष अन्य तीन लोगों का इलाज चल रहा है।