आईईडी की चपेट में आने से युवक घायल, हेलीकॉप्‍टर से लाया गया रांची

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • ईलाज के लिए मेडिका अस्‍पताल में कराया गया भर्ती, 20 हजार की तत्‍काल मदद की

गुमला। सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने और ह‍थियार लुटने की नीयत से लगाये गये आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया। उसे ईलाज के लिए हेलीकॉप्‍टर से रांची लगाया गया और मेडिका अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। उसे इलाज के लिए 20 हजार रुपये की सहायता भी दी गई।

जानकारी के मुताबिक गुमला जिला के कुरूमगढ़ थाना अंतर्गत मारवा गांव के जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में यह घटना घटी। माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को जानमाल की क्षति पहुंचाने और हथियार लूटने की नियत से यहां आईईडी लगाया गया था। जिले के मारवा केरागनी निवासी महेंद्र महतो (उम्र 23 वर्ष), पैर आईईडी में पड़ गया। इस घटना में उक्त युवक का बांया पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने रांची स्थित पुलिस मुख्यालय से संपर्क स्थापित करते हुये तुरंत हेलीकॉप्टर की मांग की गई। इस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा ससमय घायल युवक को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर गुमला भेजा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल घायल युवक के ईलाज के लिए 20 हजार रुपये परिजनों को प्रदान किया गया। उसकी रांची स्थित मेडिका अस्पताल में बेहतर चिकित्सा की व्यवस्था की गई।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आम नागरिकों की जान बचाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। जैसे अपने पुलिस कर्मियों के जान बचाने की प्रयास करता है। पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे लोकहितकारी एवं परोपकारी कार्य भविष्य में भी निरंतर किये जायेंगे। अफसरों ने आम लोगों से अपील है कि वे अपने क्षेत्रों में उग्रवादी गतिविधि/ आईईडी लगाने संबंधी सूचना से समय रहते हुये पुलिस प्रशासन को दें। इससे आम नागरिकों के अमूल्य जीवन को खतरे में पड़ने से पुलिस प्रशासन द्वारा रोका जा सकेगा।