टुसू क्लब ने मनोरंजक कार्यक्रम के साथ सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित की

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। टुसू क्लब लोवाडीह में सरकार की नई गाईडलाइन के साथ कई मनोरंजक कार्यक्रम के साथ देवी सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित की गई। टुसू क्लब की स्थापना के बाद पहली बार मुहल्ले में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। शाम को घड़ा फोड़, म्यूजिक चेयर, बच्चों के लिए गाना और डांस, सुई-धागा, बॉल-बॉकेट, टायर में गेंद डालना आदि प्रतियोगिताएं हुई।

सभी प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय विजेता को पुरस्कार और मोमैंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मनोरंजक कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए लोवाडीह की महिलाओं की भीड़ अत्यधिक थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में टुसू क्लब के प्रीमियम सदस्य मुकेश, सुरेश, डूड, अजय ज्ञानी, ब्रजेश, राज, अरविंद, राजेश, अनमोल, धर्मेंद्र आदि का योगदान रहा।