मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के आरोपित शशांक राज ने सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के कोशिश मामले में आरोपित शशांक राज ने शनिवार को रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। घटना के लगभग 46 दिनों के बाद न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद की अदालत में शशांक ने सरेंडर किया है।

अदालत ने सरेंडर के बाद 14 दिनों के लिए राज को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। शशांक राज भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता है। शशांक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। उल्लेखनीय है कि बीते तीन जनवरी को ओरमांझी में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद सिर कटी लाश बरामद हुई थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चार जनवरी की रात मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की थी। साथ ही रास्ता क्लीयर कराने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक सिपाहियों और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प भी हुई थी।

इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 72 लोगों पर सुखदेव नगर थाने नामदर्ज और अज्ञात 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें से 37 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।