लातेहार। जिले के चंदवा की कामता पंचायत के जोब्या में रविदास समाज द्वारा गुरु संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा, माकपा नेता अयुब खान, पूर्व सीओ गंगाधर लाल भगत, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम कुमार गिरि, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार, झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा सचिव जितेन्द्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार उरांव, शिक्षक बीगन राम, शिक्षक सत्येन्द्र राम, शिक्षक विनोद राम, भीम आर्मी जिला प्रभारी रविशंकर जाटव, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव उरांव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य फहमीदा बीवी, अनीता देवी ने किरन देवी ने संयुक्त रूप से किया। पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
अध्यक्षता शिक्षक बीगन राम और संचालन शिक्षक सत्येन्द्र राम ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु संत रविदास समाज में फैले भेदभाव, छूआछूत का जमकर विरोध करते थे। उन्होंने लोगों को अमीर-गरीब हर व्यक्ति के प्रति एक समान भावना रखने की सीख दी। वे बहुत दयालु थे। दूसरों की मदद करना उनका धर्म था। उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। लंगर में भाग लेकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बसपा विधानसभा अध्यक्ष कौलेश्वर राम, गौतम रजक, जरियो देवी, साजिद खान, संजय राम, रोहित कुमार, उमेश कुमार राम, अजय राम, संजय राम, शिव कुमार राम सहित बड़ी संख्या में पुरूष महिलाएं शामिल थे।