सैफ अली और करीना के घर आया नया मेहमान

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अभिनेता और अमिनेत्री सैफ अली और करीना के घर नया मेहमान आया है। करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में उसकी डिलीवरी हुई। इस दौरान पति सैफ अली खान भी उनके साथ मौजूद थे। यह जानकारी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

करीब चार साल बाद करीना दोबारा मां बनी है। जानकारी हो कि 20 दिसंबर, 2016 को करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी रचाई थी। दोनों को फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ था।

सैफ-करीना ने तीन साल तक डेट कि‍या। इसके बाद शादी करने का फैसला किया था। बॉलीवुड के इस रॉयल कपल को प्यार से ‘सैफीना’ भी कहा जाता है। इतना ही नहीं सैफ-करीना या तैमूर की कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।