टाइकून को पीछे छोड़े मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के अमीर शख्स

देश नई दिल्ली बिज़नेस
Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने चीनी उद्योगपति झोंग शानशान को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी ने दुनिया में सबसे अमीर एशियाई बनने का रैंक हासिल कि‍या है।

फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, फरवरी में 77 बिलियन डॉलर की निजी संपत्ति के साथ चीनी अरबपति झोंग शानशान दूसरे स्थान पर आ गए हैं। लगभग 80 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी पहले नंबर पर आये हैं। अंबानी और शानशान एशिया के सबसे अमीर शख्स के लिए टाइटल स्वैप कर रहे हैं। टेस्ला के एलन मस्क और अमेजन डॉट कॉम के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर के लिए टैग स्वैप कर रहे हैं।

31 दिसंबर, 2020 को एक बोतलबंद पानी निर्माता, नोंगफू स्प्रिंग कंपनी के मालिक शानशान एशिया के सबसे समृद्ध शख्स बन गए थे। इस हफ्ते नोंगफू स्प्रिंग कंपनी के शेयरों में 20% की गिरावट देखी गई, जिससे शानशान को 22 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।