विधिक सेवाएं सह सशक्तिकरण शिविर 708 लोगों को मिला लाभ

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। झालसा के निर्देश पर बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केंद्र के सौजन्य से शनिवार को गोमियां प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सेवाएं सह सशक्तिकरण शिविर लगा। इसका उदघाटन तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एडीजे गुलाम हैदर, बेरमो के एसडीएम अनंत कुमार, बीडीओ कपिल कुमार एवं सीओ ओपी मंडल ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। कई दिशानिर्देश दिया।

इस अवसर पर एडीजे ने कहा कि‍ नालसा एवं झालसा के निर्देश पर उक्त शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें बीते दिनों लागू की गई पांच योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाना है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा के तहत लोगों को कानूनी जानकारी और सहायता पहुंचाई जाती है। अक्सर देखा जाता है की सड़क दुर्घटना होने पर लोग सड़क जाम कर देते है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। सड़क जाम करना कानूनन अपराध है।

उक्त शिविर में 708 लोगों विभिन्न तरह के लाभ पहुंचाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता सुभाष कटारियार, अवध किशोर सिंह, बिनोद कुमार गुप्ता, पीएलवी सुनील पासवान, ज्योत माला सिन्हा, साबिर अंसारी, गोमियां पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार, गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा, आईईएल थाना प्रभारी यमुना चौधरी, पशुपालन पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, गोमियां पीएससी प्रभारी डॉ हलन बारला, निवर्तमान प्रमुख गुलाब चंद हांसदा, मुखिया शोभा देवी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।