रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र में तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए लोग सावधान रहें।
मौसम केंद्र के अनुसार इसका असर गुमला, खूंटी और रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। यहां अगले दो-तीन घंटों में राज्य के कई जिलों में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।
जारी चेतावनी को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण ले। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहे। बिजली के खंभों से दूर रहे। किसान अपने खेत में ना जाए। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।