राज्‍यों को भेजे गये कोरोना टीका की दी जानकारी, जानें क‍िसे क‍ितना म‍िला

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा में कहा कि कोविड-19 टीके को देश में स्‍वास्‍थ्‍य परिचर्या कार्मिकों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों के प्राथमिकता प्राप्‍त समूहों से आरंभ करके चरणबद्ध तरीके से 16 जनवरी, 2021 से शुरू किया गया है। कोविड-19 टीके की शुरुआत सभी राज्‍यों और संघ राज्‍य क्षेत्रों में एक साथ की जा रही है।

सरकार के पास देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के चालू चरण के लिए कोविड-19 टीके की पर्याप्‍त खुराकें उपलब्‍ध हैं। सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मौजूदा कोल्‍ड स्‍टोरेज सुविधाओं को अधिक सुदृढ़ किया गया है। इनका कोविड-19 टीके को रखे जाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। उपलब्‍ध भंडारण स्‍थान राज्‍यों/ संघ राज्‍य क्षेत्रों को पहले ही भेजे जा चुके कोविड-19 टीकों को रखे जाने के लिए पर्याप्‍त है।

1 फरवरी, 2021 के अनुसार कोविड-19 टीके की राज्‍य/ संघ राज्‍यक्षेत्र-वार आपूर्ति

क्र.सं.राज्य / संघ राज्‍य क्षेत्रभेजे गए कोविड-19 टीकों की संख्‍या
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूह12,500
2आंध्र प्रदेश10,49,820
3अरुणाचल प्रदेश62,000
4असम6,08,160
5बिहार11,41,620
6चंडीगढ़48,350
7छत्तीसगढ़6,25,760
8दादरा और नगर हवेली9,500
9दमन और दीव4,000
10दिल्ली7,13,400
11गोवा41,500
12गुजरात11,33,400
13हरियाणा6,18,860
14हिमाचल प्रदेश1,80,500
15जम्मू और कश्मीर2,68,000
16झारखंड3,71,760
17कर्नाटक17,18,240
18केरल8,31,760
19लद्दाख21,000
20लक्षद्वीप2,500
21मध्य प्रदेश10,87,900
22महाराष्ट्र19,72,400
23मणिपुर1,02,000
24मेघालय69,000
25मिजोरम35,000
26नागालैंड49,500
27ओडिशा9,12,260
28पुदुच्‍चेरी31,000
29पंजाब4,38,260
30राजस्थान12,66,000
31सिक्किम26,500
32तमिलनाडु12,34,920
33तेलंगाना8,85,460
34त्रिपुरा1,03,000
35उत्तर प्रदेश21,32,280
36उत्तराखंड2,05,500
37पश्चिम बंगाल15,00,960
कुल2,15,14,570