ओटीटी पर रिलीज हुई हिंदी फिल्म घो घो रानी

मनोरंजन
Spread the love

रांची। हिंदी फिल्म घो घो रानी ओटीटी पर रिलीज की गई। अरुणिमा फ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले इसका‍ निर्माण हुआा है। झारखंड और केरल में फिल्माई गई यह फिल्म एम एक्स प्लेयर, हंगामा, प्राइम वीडियो, वोडाफोन आईडिया, एयरटेल टीवी पर रिलीज की गई है। यह सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। इसमें ‘गे’ विषय को केंद्रित कि‍या गया है।

निर्माता, निर्देशक मेजर मुन्नी पंकज ने बताया है कि यह फिल्म 1 घंटे 45 मिनट की है, जो महिला सशक्तिकरण को प्रेरित करती है। इसका चयन झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भी हो चुका है। वीएफएक्स और एनिमेशन से सुसज्जित कर्णप्रिय गीत संगीत से भरपूर यह एक मनोरंजक फिल्म है। 

मुन्नी पंकज ने ही इस फिल्म की पटकथा लिखी है। इसके संगीत निर्देशक दिलीप सेन है। बॉलीवुड के लोकप्रिय व चर्चित गायक कुमार शानू, अनुराधा पौडवाल और साधना सरगम ने गीतों को स्वर दिए हैं। फिल्‍म में मुंबई, दिल्ली और झारखंड के कलाकारों ने अभिनय किया है।

फिल्म के प्रमुख कलाकारों में नेहा निशी मिश्रा, पंकज कमल, मो राज, वर्षा राज, आकाश सिंह, अशोक कुमार, पूनम सिंह, प्रज्ञा, वर्षा, राजू, विकास कुमार, साहिबा, मनीष शाह, अक्षय, रूद्रांस, स्वीट गुड्डू, जयंत मिश्रा, रक्षा व अन्य हैं।