झारखंड में हफीजुल हसन ने ली मंत्री पद की शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। दिवंगत कल्याुण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन ने 5 फरवरी को मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राजभवन में राज्युपाल द्रौपदी मूर्म ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे मधुपुर विधानसभा उप चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी होंगे।

जानकारी हो कि हाजी हुसैन अंसारी हेमंत सोरेन की सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रह चुके थे। कोरोना से संक्रमित थे। इलाज के बाद वे ठीक हो गये थे। इसके बाद रांची के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंंने अंतिम सांस ली थी।