चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुई लड़कियां, देखें वीडियो

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। गैंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाली लड़कि‍यां सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। फुटेज के आधार पर उन्‍हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह घटना झारखंड की राजधानी रांची के सरकुलर रोड स्थित एक मॉल में घटी। यहां पर्स चुराती तीन लड़कि‍यां कैमरे में कैद हो गई। रांची के काजू बगान निवासी सौरभ कुमार की पत्नी पूनम कुमारी न्यूक्लियस मॉल में खरीदारी करने कई थी।

मॉल में उनका पर्स चोरी हो गया। तीन लड़कियों के गिरोह ने घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ये गिरोह न्यूक्लियस मॉल में ही रहता है। वहां आने वालों को शिकार बनाता है। बताया जाता है कि सेामवार को सुबह से उसने चोरी की चार घटना को अंजाम दि‍या है।

ये गैंग घटना को शातिर तरीके से अंजाम देता है। चोरी करने से पहले तीनों शिकार को किसी न किसी बहाने घेर कर खड़े हो जाते हैं। उसके बाद चोरी को अंजाम देता है। कामयाबी म‍िलते ही तीनों वहां से खिसक जाती हैं।