देश के 1000 एयर रूट पर शुरू होगी फ्लाइट सेवा

अन्य राज्य देश
Spread the love

गुजरात। देश के 1000 एयर रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू होगी। यह जानकारी केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी। उन्हों्ने कहा कि उनके मंत्रालय ने 100 ऐसे हवाई अड्डों को संचालित करने का लक्ष्य रखा है, जो या तो बंद पड़े हैं या आंशिक रूप से संचालित हैं। उड़ान योजना के तहत कम से कम 1000 मार्गों को शुरू करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में निजीकरण जरूरी है, क्योंकि हवाई अड्डों को संचालित करने में सरकार की विशेषज्ञता नहीं है।

श्री पुरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से घरेलू उड़ान सेवाएं 1 मार्च से शुरू हो जाएंगी। मेरे मंत्रालय ने 100 बंद या आंशिक रूप से संचालित हवाई अड्डों को शुरू करने का लक्ष्य रखा है। उड़ान योजना के तहत कम से कम 1000 हवाई मार्गों को शुरू किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि 56 हवाई अड्डों का उन्नयन किया जा चुका है। 2017 में उडान योजना शुरू होने के बाद 4500 करोड़ रुपये की लागत से 311 मार्गों पर हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। बजट 2021-22 के बारे में उन्होंने कहा कि इसे पेश किए जाने के बाद स्टॉक बाजार में काफी तेजी आई और देश भर के बुद्धिजीवियों और टिप्पणीकारों ने इसकी प्रशंसा की।