जिला भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ता बताकर पार्टी में कराया शामिल, प्रवक्‍ता ने कहा झूठ

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला भाजपा कमेटी ने कांग्रेस का कार्यकर्ता बताकर कई लोगों को गुरुवार को पार्टी में शामिल कराया। पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने पार्टी ज्वाइन करने पर सभी का स्‍वागत किया। इसके जरिये प्रदेश पदधारी के सामने जिला कमेटी ने वाहवाही लूटी। हालांकि कांग्रेस के प्रवक्‍ता ने इसे झूठ करार दिया।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता रामाधार पाठक ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले उपरोक्त कोई भी व्यक्ति कांग्रेस के कार्यकर्ता कभी नहीं रहे। उन्होंने कभी कांग्रेस की सदस्यता ही ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी द्वारा आम जनों को दिग्भ्रमित करने काम किया जा रहा है। प्रवक्‍ता ने कहा कि कांग्रेस की लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए यह एक सोची समझी साजिश है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सदर ग्रामीण प्रखंड सूरज दसौंधी की अगुवाई में 15 लोग पार्टी में शामिल हुए। इनके कांग्रेस कार्यकर्ता होने की बात कही गई। इनमें अभिषेक कुमार, मंगलेश्वर पहान, सोनू पासवान, जयपाल लोहरा, विनय बैठा, सरोज अंसारी, सुरेंद्र उरांव, मिथिलेश राम, मनीषा तिर्की, पार्वती देवी, मंगरी उरांव, क्षणों उरांव, चरिया उरांव, किशन लोहरा, जयकिशोर सिंह शामिल हैं।