विस्थापित संघर्ष समिति ने किया टीटीपीएस गेट के समक्ष प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। टीटीपीएस के प्रशासनिक भवन के समक्ष टीटीपीएस विस्थापित संघर्ष समिति की गोमिया अंचल कमेटी के सदस्‍यों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कमेटी ने विस्थापित प्रभावित क्षेत्र में सुदृढ़ बिजली, चिकित्सा, यातायात, नियोजन व परियोजना में द्वितीय चरण का विस्तार सहित 6 सूत्री मांग की।

प्रदर्शन के बाद जनसभा हुई। इसमें एआईकेएस के राज्य महासचिव सुरजीत सिन्हा, झारखंड प्रदेश सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर और एआइकेएस के सयुंक्त सचिव श्याम सुंदर महतो बतौर मुख्य वक्ता उपस्थिति थे। श्री सिन्हा ने कहा कि विस्थापितों ने अपनी जमीनें परियोजना के लिए दी। हालांकि दो दशक बीत जाने के बाद भी टीवीएएल प्रबंधन ने उन्‍हें लाभ से वंचित रखा है। यह विस्थापितों के साथ अन्याय है।

श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि‍ विस्थापितों की समस्याएं का निराकरण करने पर बल दे। श्‍याम सुंदर महतो ने कहा कि विस्‍थापितों की सब्र का बांध टूट गया है। मांगों पर टीवीएनएल प्रबंधन विचार करें, नहीं तो विस्थापित चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजे की गई।

जनसभा की अध्यक्षता विनय महतो ने की। कार्यक्रम में सतोष सिंह, राजेंद्र प्रजापति, सहदेव महतो, प्यारेलाल महतो, चेतलाल महतो, लखन महतो, राजेश पासवान, पंकज कुमार साव, बलराम प्रजापति, लाल बिहारी, मनोज महतो, कैलाश महतो, कौशल्या देवी, विरेंद्र प्रजापति, छत्रु यादव, संध्या देवी, प्रमिला देवी सहित अन्‍य महिला व पुरुष उपस्थिति थे।