नई सुविधाओं से लैस हुआ धनबाद रनिंग रूम

झारखंड
Spread the love

धनबाद। नई सुविधाओं से धनबाद रनिंग रूम लैस हुआ। नए सुविधाओं में जिम और मेडिटेशन रूम भी खोला गया। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने 17 फरवरी को रनिंग रूम का निरीक्षण किया। इस क्रम में कुछ रूम में जाकर निरीक्षण किया। रनिंग कर्मचारियों को अत्याधुनिक सुख सुविधा से सुसज्जित धनबाद रनिंग रूम को देख महाप्रबंधक खुश हुए।

महाप्रबंधक ने रनिंग रूम के वातावरण और गार्डनिंग का भी निरीक्षण किया। रनिंग रूम में 6 नए रूम अत्याधुनिक बनाये गये हैं, जिसमें अटैच बाथरूम और लैट्रिन भी है। निरीक्षण के दौरान रनिंग रूम इंचार्ज राजेश प्रसाद भी साथ थे। वे सारी की विस्‍तार से जानकारी दे रहे थे। एसके मेहता और एमके सिंह भी मौजूद थे।

मालूम हो कि इस रनिंग रूम में दूसरी जगह से गाड़ी लेकर आने वाले रेल के चालक, सह चालक और गार्ड यहां विश्राम करते हैं। फिर चले जाते हैं। यहां धनबाद मंडल के अलावे हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, मुगलसराय, रांची से रनिंग कर्मचारी आते हैं।