हटिया मंडल अस्पताल में कंप्यूटरीकृत बायोकेमेस्ट्री एनलाइजर की सुविधा

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची रेल मंडल के हटिया स्थित मंडल अस्पताल में संपूर्ण कंप्यूटरीकृत बायोकेमेस्ट्री एनलाइजर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे रेलकर्मियों की चिकित्सा में तेजी आएगी। अब हर प्रकार की जांच कम खर्च में हो सकेगी। मानवीय भूल होने की आशंका कम से कम रहेगी। इसमें जैव रसायन यथा ब्लड शुगर, लिक्विड प्रोफाइल, लीवर फंकशन टेस्ट, सीरम बिलुरुबिन, लीवर एंजाइम्स आदि की त्वरित जांच हो सकेगी। मंडल रेल प्रबंधक नीरज अंबष्ठ ने इसका उदघाटन किया।

इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी हेंब्रोम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवोदिता लकड़ा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ब्रजेश साहू, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ नीलम, डॉ विवेक सहाय सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।