लोहरदगा। जिला कार्यालय बख्शीडिपा में भाजपा के जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके बाद उनकी पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।
पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी प्रसाद ने कहा कि पंडित जी ने कहा था हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता है। केवल भारत ही नहीं माता शब्द हटा दीजिए तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा मात्र बनकर रह जाएगा। अंतोदय एक मंत्र है। इसमें बहुत योजनाओं का समावेश है।
मौके पर उपस्थित राजकिशोर महतो, नजीर आलम नीरज, कुमार नालीन, नवीन कुमार टिंकू, सामेला भगत, हर्षनाथ महतो, सूरजमोहन साहू, राजकुमार वर्मा, बालकृष्णा सिंह, भारती सिन्हा, मीना बाखला, अनिल उरांव, पशुपति नाथ पारस, सजल कुमार, अजय पंकज, सुरेश बैठा ,संगीता देवी, सुमन्ती देवी, अजय, फारूख कैसर, कलावती देवी, मनीष शिखर, मोहन साहू, अमरेश भारती, भीखराम उरांव, परमेश्वर साहु, निधिकांत, शंभू सिंह, मिथुन तमेड़ा, बाल्मीकि कुमार, कुलदीप कुमार, देवेन्द्र मंडल, अशोक साहू, शंकर प्रजापति, अबरार अंसारी, पिंटू कुमार साहू, चंद्रशेखर साहू, प्रदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।