एक्टर संदीप नाहर ने की आत्‍महत्‍या, एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी में आये थे नजर

मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर ने आत्‍महत्‍या कर ली। उन्‍होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी में काम किया था। आत्‍महत्‍या करने से पहले उन्‍होंने एक वीडियो साझा कर अपनी परेशानी भी बताई थे। वे हमेशा बिंदास नजर आते थे।

मरने से पहले वीडियो साझा संदीप ने बताया था कि पिछले कुछ समय से वे किन हालातों से गुजर रहे थे। संदीप ने बताया था कि पत्नी कंचन के लड़ाई-झगड़ों के कारण मानसिक रूप से पूरी तरह परेशान और अस्थिर थे।

संदीप ने पत्‍नी कंचन पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कंचन उनसे इतनी लड़ाइयां करती थीं, जिसका कोई हिसाब नहीं है। वो पुरानी बातों को निकाल कर उनपर भी झगड़े करती थी। वो हमेशा अतीत को लेकर भी लड़ाई करती रहती थी।

संदीप ने वीडियो में कहा कि एक ऐसा समय आ गया था, जब उन्हें दिनभर की शूटिंग से थके होने के बावजूद घर जाने का मन नहीं करता। जब घर लौट रहे होते थे, तब उनके मन में अजीब सा डर लगा रहता था कि पता नहीं अब कंचन किस बात को लेकर कलह करेगी।

जानकारी हो कि संदीप और कंचन ने 2019 में घर वालों को बिना बताए शादी की थी। उन्होंने आपसी सहमति से शर्त रखी थी कि अगर उनकी शादीशुदा जिंदगी सही रही तो कुछ समय बाद घरवालों को बता देंगे, नहीं तो दोनों अलग हो जाएंगे। हालांकि संदीप के अनुसार कंचन शुरुआत से ही गुस्सैल थीं और लड़ाई झगड़े करती थीं।