मुंबई। ट्रांबे में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के स्टाफ क्वार्टर में युवा वैज्ञानिक अनुज त्रिपाठी (37) ने आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच ट्रांबे पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
ट्रांबे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सिद्धेश्वर गोवे ने बताया कि अनुज त्रिपाठी का उनकी पत्नी सरोज के साथ बच्चों को लेकर गुरुवार को मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद अनुज त्रिपाठी ने बेडरूम में जाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अनुज त्रिपाठी ने सुसाइड नोट नहीं लिखा है, इसलिए मामले की गहन छानबीन की जा रही है। अनुज त्रिपाठी बीएआरसी के बायोकेम डिपार्टमेंट में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत थे।