विराट कोहली बने पापा, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

देश मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बन गए हैं। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज दोपहर को हुआ। विराट ने एक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया के जरिये देते हुए, बेटी के आगमन का ऐलान किया है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बन गए हैं। मुंबई के अस्पताल में आज दोपहर अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ। विराट ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शेयर किया है। क्रिकेटर की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं।

विराट कोहली ने जारी किया बयान, की अपील उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।’

बता दें कि इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे। बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत के सेलेब्स ने कमेंट्स में दी बधाई।