झारखंड में टीकाकरण शुरू, सफाई कर्मचारी को लगा पहला टीका, देखें वीड‍ियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। कोरोना का टीकाकरण पूरे देश में शुरू हो गया है। झारखंड में भी इसकी शुरुआत हो गई। पहला टीका रांची सदर अस्पताल में कार्यरत फ्रंट लाइन वारियर सफाई कर्मचारी को लगाया गया।

सफाई कर्मचारी मरियम गुड़िया

इस सफाई कर्मचारी का नाम मरियम गुड़िया है। उसने बताया कि वह वर्ष 2013 से अस्पताल में कार्यरत है। उसे खुशी है कि पहला टीका उसे लगा है। मरियम ने बताया कि टीका लगने के बाद उसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई है।

रांची सदर अस्पताल में कोविड टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। टीकाकरण को लेकर अस्पताल को पूरी तरह सजाया गया था। अस्प ताल में सुबह से चहल-पहल थी। मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था।