यूपी की बेटी ने जीता ‘मिसेज इंडिया’ ऑस्ट्रेलिया का खिताब

उत्तर प्रदेश दुनिया देश
Spread the love

ऑस्ट्रेलिया। उत्तर प्रदेश की बेटी अनुमेहा तोमर ने ‘मिसेज इंडिया’ ऑस्ट्रेलिया का खिताब जीता है। वह सूबे के गोरखपुर शहर की रहने वाली है। अभी ऑस्ट्रेलिया में है। उसने 10वीं की पढ़ाई एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी और 12वीं की लिटिल फ्लावर स्कूल से पूरी की थी। स्नातक की पढ़ाई दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से की है।

खिताब जीतने पर अनुमेहा ने खुशी जताई और कहा कि परिवार के सदस्य अब भी गोरखपुर में रहते हैं। राज सूरी मिसेज इंडिया ऑस्ट्रेलिया 2020 का फाइनल मुकाबला 31 दिसंबर की देर रात सिडनी में हुआ।

प्रतिभागियों में काफी लोगों ने हिस्सा लिया था। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने अनुमेहा को विजेता घोषित किया। 29 वर्षीय अनुमेहा ने एकाउंट एंड कॉमर्स में एमबीए किया है। भारत में 6 सालों तक रियल इस्टेट सेक्टर में काम किया है। अब ऑस्ट्रेलिया की फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। पति चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।

इस उपलब्धि पर अनुमेहा ने कहा कि ‘मिसेज इंडिया’ ऑस्ट्रेलिया का आयोजन 2001 से हो रहा है। इस बार बाजी गोरखपुर की बेटी ने मारी है। उसका 6 जून 1991 में गोरखपुर में ही जन्म हुआ। पिता आर्थोपेडिक सर्जन थे। मां शिक्षिका हैं। बुआ गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाती हैं।