सेल्‍फी लेने के दौरान फिसला पैर, 40 फीट नीचे गिरी

झारखंड
Spread the love

गुमला। सेल्‍फी लेने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इसके लिए लोग नई-नई जगह ढूंढते हैं। कई बार इसका गंभीर परिणाम भी सामने आता है। ऐसी ही एक घटना झारखंड के गुमला जिले में घटी। यहां सेल्‍फी लेने के दौरान एक युवती का पैर फिसल गया और वह 40 फीट नीचे गिर गई।

जानकारी के मुताबिक गुमला जिले की 14 वर्षीय पुनिता कुजूर अपनी सहेलियों के साथ चैनपुर के लोरंबा छीडिया जलप्रपात घूमने गयी थी। खाना खाने के बाद सभी सहेलिया जलप्रपात के आसपास घूम रही थी। पुनिता ने जलप्रपात के किनारे खड़ा होकर सेल्फी लेने की कोशिश की।

इस दौरान अचानक पुनिता का पैर फिसला और वो 40 फीट नीचे जा गिरी। घटना के बाद उसकी सहेलियों ने इसकी सूचना पर्यटन मित्रो को दी। पर्यटन मित्र और ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। तत्‍काल पास के अस्‍पताल ले जाया गया। वहां चिकि‍त्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।