नववर्ष की शुरुआत पर निर्धन महिलाओं को बांटा शॉल

झारखंड
Spread the love

रांची। नव वर्ष की शुरुआत पर एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली की रांची शाखा ने गरीब महिलाओं को शॉल बांटा। ट्रस्ट की महिला समिति की सदस्य विद्या देवी अग्रवाल की देखरेख में यह काम हुआ।

ट्रस्‍ट के राजू अग्रवाल ने बताया कि रांची के किशोरगंज, विद्यानगर, आनंद नगर, पुरानी रांची और इरगु टोली में निर्धन एवं लाचार महिलाओं के बीच 115 लेडिज शॉल का नि:शुल्क वितरण किया गया।

सेवा के कार्य में महिला समिति की विद्या देवी अग्रवाल, उर्मिला पाडिया, सुनीता अग्रवाल, रेखा पोद्दार, आशा मुंजाल, आशा सिंह सहित संस्था की अन्‍य सदस्य उपस्थित थीं।