बाइक के चक्के में फंसी साड़ी, गई जान

बिहार
Spread the love

आरा में बाइक पर बैठकर जाने वाली महिला को साड़ी नहीं संभालना इतना महंगा पड़ा कि उसकी जान चली गई। ज्ञानपुरा गांव की निवासी 46 वर्षीय ज्ञानती देवी अपने भतीजे मुन्ना के साथ बाइक से बिहिया गई थी।

लौटते समय जब वह बाइक पर बैठी, तो साड़ी का आंचल नीचे लटका रह गया। थोड़ी के बाद आंचल बाइक के चक्के में फंस गया और वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ी।

आंचल चक्के में ही फंसा रह गया था। इसी से वह बाइक के साथ घिसट गई। पहले उसे इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, उसके बाद सदर हॉस्पिटल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई।

अक्सर चक्के में साड़ी या दुपट्‌टा के फंसने के कारण दुघर्टना होती है।

केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट में बाइक में सारी गार्ड के रूप में व्हील पर सुरक्षा उपकरण लगाना अनिवार्य है, पर कम्पनियां ऐसा नहीं करती हैं।