रेलवे ट्रेड यूनियन के जाने-माने नेता संतोष कुमार दत्ता का निधन

झारखंड
Spread the love

धनबाद। रेलवे ट्रेड यूनियन के जाने-माने नेता संतोष कुमार दत्ता का निधन 17 जनवरी को हो गया। वे 87 वर्ष के थे। पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन में शोक की लहर छा गई है।

स्‍व. दत्‍ता मृदुभाषी और अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे। वर्ष 1974 में स्ट्राइक में जब यूनियन ऑफिस में मीटिंग कर रहे थे, तब उन्‍हें गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल में रखा गया था। फिर 1 महीने के लिए उन्हें भागलपुर सेंट्रल जेल में भी रखा गया था। जब धनबाद रेल मंडल ईस्टर्न रेलवे में हुआ करता था, तब वे ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन गोमो शाखा के 20 दशक तक शाखा सचिव थे।

सेवानिवृत्ति के बाद वे धनबाद माडा कॉलोनी में रहते थे। माडा कॉलोनी स्थित घर में ही उन्‍होंने अंतिम सांसें ली। उनका एक पुत्र सुमन दत्ता है। वह धनबाद डीआरएम ऑफिस में कार्यरत हैं। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के युवा विंग के अध्यक्ष भी हैं।

उनके निधन पर सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन में शोक की लहर छा गयी है। शोक व्यक्त करते हुए डीके पांडेय, टीके साहू, एके दा, एनके खवाब, आरके सिंह, अरुण कुमार दास, राजू चौबे, राजेंद्र कुशवाह, विश्वजीत मुखर्जी, तपन विश्वास आदि ने गहरा दुख जताया है।