चेयरमैन से मि‍ले रांची सांसद, बंद ट्रेन को चलाने सहित कई मांगें रखी

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने दिल्ली में रेलवे के चेयरमैन सुनीत शर्मा से मुलाकात कर रांची के अंतर्गत रेलवे से संबंधित विभिन्न सुविधा पर चर्चा की। सांसद ने रांची के लोगों की असुविधा को देखते हुए रांची नई दिल्ली गरीब रथ को पुन: चालू करने, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (02453) ट्रेन को सप्ताह में 2 दिन लोहरदगा-टोरी होते हुए चलाने की मांग रखी।

सांसद सेठ ने बताया इस रूट से ट्रेन के परिचालन से दिल्ली जाने में 3 घंटे की समय का बचत होगा। उन्होंने बताया कि लोहरदगा में TSS पिछले दिसंबर में ही COMMISSIONED हो गया है। रांची लोहरदगा टोरी का इलेक्ट्रिकफिकेशन भी हो गया है इसलिए इस रूट पर ट्रेन चलाने की अनुमति दी जाए।

सांसद ने कहा कि लपरा-रांची मुख्य पथ के बीच लपरा रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए। मैंकलुस्कीगंज रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज को राय साइडिग के पास बाजार से जुड़े मुख्य पथ तक जोड़ा जाए। ईचागढ़ के अंतर्गत चांडि‍ल कॉलेज के पास रेलवे फाटक को बंद नहीं करने की मांग रखी। सांसद ने कहा वहां कॉलेज के साथ-साथ बड़ी आबादी की बस्ती है। फाटक बंद हो जाने से स्थानीय लोगों को जीवन यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

सांसद ने कहा कि रांची-टाटा बाया मुरी के लिए शटल ट्रेन/मेमो ट्रेन (3 या 4) बोगी चलाई जाय, क्योंकि रांची पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है। पूरे देश के पर्यटक यहां आते हैं। यहां कई तरह के जलप्रपात और ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शटल ट्रेन चलाई जाए। टाटा एक उद्योगिक क्षेत्र है। इसलिए पर्यटक के साथ  व्यापार से संबंधित लोगों का भी आना जाना लगा रहता है।

सांसद ने कहा कि रांची के आसपास दर्जनों बड़ी-बड़ी खदानें हैं, जिसमें लाखों क्‍यूबिक पानी जमा रहता है। सीसीएल के साथ collaboration कर इससे रेल नीर बनाया जा सकता है। इससे पानी का उपयोग भी हो पाएगा। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में अरगड्ढा (रामगढ़) में इसका प्लांट भी प्रस्तावित है।

मुरी-बरकाकाना रेल खंड का दोहोरीकरण का जल्द से जल्द शिलान्यास किया जाए। टाटीसिलवे-बरकाकाना रेल लाइन का विस्तार किया जाए। कोविड के कारण बंद हुए हटिया-एनाकुलम, हटिया-पुणे, रांची-सासाराम, रांची-जयनगर ट्रेनें को जल्द चालू किया जाए।