ओझा की हत्‍या करने वाले दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झाड़-फूंक का काम करने वाले 57 वर्षीय ओझा की हत्‍या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दि‍या। लोहरदगा थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि इस मामले में रांची जिला के चान्‍हो के बाबूलाल उरांव और लोहरदगा के कुड़ू निवासी सोहदन मिंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों झाड़-फूंक का काम करने वाले 57 वर्षीय ओझा सनीचरवा लोहरा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के भक्सो हरा टोली के रहने वाले थे। उनके घर रात करीब 8.30 बजे तीन लोग झाड़-फूंक कराने के नाम पर आए थे। उसके घर पर चाय पानी भी पिया। फिर कहा कि काफी रात हो गई है, चलते हैं। हम लोगों को थोड़ी दूर तक छोड़ दीजिए‌। रास्ते में ही कनपटी से सटाकर गोली मार दी थी।

मामले को गंभीरता लेते हुए पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कि‍या। इसमें लोहरदगा थाना प्रभारी मंटू कुमार, पुलिस आरक्षी निरीक्षक अनिल कुमार, शशि शेखर, पंकज शर्मा आदि शामिल थे। छापेमारी टीम ने दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। दोनों अभियुक्तों ने कांड में  अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अभियुक्तों के पास से उस देसी कट्टा को भी बरामद किया गया है, जिससे उन लोगों ने हत्या की थी।