MB DAV विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। एमबीडीएवी विद्यालय में स्वामी विवेकानंद के 158वें जन्म दिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य जीपी झा ने कहा कि यह अटल सत्य है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श और सिद्धांतों को देश की युवा पीढ़ी अपनाएं तो भारत का सार्वभौमिक विकास अपने चरमोत्कर्ष पर होगा। भारत सरकार ने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्वामी जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। परिवार और शिक्षण संस्थान ही ऐसे स्थान हैं, जहां हमारे देश का भविष्य निर्माण अर्थात युवाओं का निर्माण होता है।

विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्जन किया गया। धर्म शिक्षक जे मेहर द्वारा हवन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसमें प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी उपस्थित थे। पीयूसी सिंह, प्रखर मिश्रा, आस्था सिंह, ईशान कुमार और कनिष्का गुप्ता आदि ने स्‍वामी जी पर भाषण प्रस्तुत किए।

शिक्षक शितेश पाठक ने भी अपने विचार रखें। शिक्षिका ज्योति पांडे ने मंच संचालन कि‍या। मौके पर मीता बसु, एमके झा, परमित कुमार, श्रवण पाठक, यूसी दास, पल्लवी कुमारी, पूनम सिंह, रीता पांडे, रीना रितिका, मनीष कुमार और देवकी कुमारी उपस्थित थे। शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।