विधायक ने किया महुआटांड का दौरा, योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने रविवार को महुआटांड थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं को उद्घाटन और शिलान्‍यास किया। उन्‍होंने कहा कि 2021 में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में विकास तेजी से होगा। यह कुछ ही महीनों में दिखाई देने लगेगा। उन्होंने कडेर में 25 केवीए के विद्युत ट्रासंफ्रमर का लोकार्पण किया।

इसके बाद जगेश्वर में धान क्रय केंद्र और पुनह महुआटांड आनंद इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर का उद्घाटन किया। अनावद्ध योजना से बाजार टांड में 32 लाख रुपये की लागत से स्‍वीकृत शौचालय सह शेड का लोकार्पण किया। श्री महतो ने हाई स्कूल प्रंब॔ध समिति की बैठक में भाग लि‍या। विद्यालय के सुदृढपूर्वक संचालन की बात कही।

मौके सांसद प्रतिनिधि स॔तोष साव, इंद्रनाथ महतो, मुखिया उमेश महतो, उपमुखिया बालमुकुंद प्रसाद, विपिन कुमार, दशरथ महतो, राजू महतो, पंचदेव महतो, आनंद महतो, हरिहर करमाली, प्रभुदयाल महतो, रघुनाथ महतो, बिपिन कुमार, भगवान दास, नरेश महतो, गुडेमल केवट, भगवान दास, ओकेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, बिन्देश्वर महतो, त्रिदेव महतो मौजूद थे।