Jharkhand : कई शहरों का गिरा तापमान, आने वाले द‍िनों में ऐसा रहेगा मौसम

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • बोकारो का न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री
  • कांके का पारा गिरकर पहुंचा 2.5 डिग्री

रांची। झारखंड के कई शहरों में तापमान का गिरना जारी है। बोकारो और दुमका में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बोकारो का न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्‍सियस और राजधानी से सटे कांके का 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आने वाले दो दि‍नों में राज्‍य में कहीं-कहीं सुबह में हल्‍की से मध्‍य दर्जे का धुंध या कोहरा छाया रहेगा। आने वाले कुछ दि‍नों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के राज्‍य में अगले 2 दि‍नों के दौरान कहीं-कहीं पर सुबह में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद अगले 2 से 3 दि‍नों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 2 से 4 डि‍ग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट दर्ज किये जाने की उम्‍मीद है। 18 से 23 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में कहीं-कहीं धुंध रहेगा। उसके बाद यह साफ हो जाएगा।

बीते 24 घंटों में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। राज्‍य के मध्‍य भाग में एक-दो जगहों पर शीत लहर की स्थिति रही। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान बोकारो में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभिन्‍न शहरों का न्‍यूनतम तापमान

रांची : 7.4

जमशेदपुर : 9.9

डालटेनगंज : 7.5

बोकारो : 6.2

चाईबासा : 8.8

दुमका : 8.0

पाकुड़ : 8.5

(तापमान एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के हैं)