जय श्रीराम समिति ने चूड़ा-तिलकुट का किया आयोजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

लोहरदगा। जय श्रीराम समिति के तत्‍वावधान में पावरगंज स्थित दुर्गा बाड़ी मंदिर प्रांगण में 13 जनवरी को चूड़ा-तिलकुट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। समिति द्वारा हर साल चूड़ा-तिलकुट का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के संरक्षक ने मकर सक्रांति के महत्‍व पर प्रकाश डाला। इसके बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद भगवान का भोग लगाकर सभी लोग चूड़ा-तिलकुट खाएं l कार्यक्रम में आने वाले लोगों को माथे पर चंदन का तिलक लगाकर मकर सक्रांति की बधाई दी गई l अनिल गुप्ता, सुषमा सिंह, मनीर उरांव, प्रकाश, गोपाल दत्ता, समेला भगत ने अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के पश्चात सभी ने मकर सक्रांति को लेकर एक दूसरे को चूड़ा-तिलकुट खिलाते हुए। धन्यवाद अजय सोनी ने किया। मौके पर ओम महतो, जुगल प्रसाद, प्रकाश, राजेश महतो, मीना बाखला, रेनू देवी, बिंदिया देवी, इंदिरा प्रधान, गौरी देवी, पार्वती देवी, अनिल उरांव, बिपुल तमेड़ा, नितेश जायसवाल, अंगत महतो, विक्रम दास, विनोद सोनी, प्रवीण ठाकुर, अंकुर शर्मा, पारस नाथ, संजय महतो, राजेश्‍वर महतो, आलोक वर्मा, राज महतो, अनूप गुप्ता, मनोज साहु, सुरज शाहदेव,सरोज खत्री, कमलेश महतो, छोटू खत्री, अकाश कुमार, पवन सिंह, प्रेम प्रजापति, प्रभा देवी, सुरेंद्र उरांव, प्रदीप साहू, विक्की कसेरा, गीता देवी, पप्पू, ब्रजेश, बबलू, सोमू दत्ता, दीनबंधु, चंदन अग्रवाल, विजय, मुकुल, सुरेश बैठा, अनिल प्रजापति, सूरज शाहदेव, बबली देवी, रानी देवी, मीना देवी, रीता देवी, राजन साहू अन्‍य मौजूद थे।