भोजपुरी फिल्म ‘जख्म जिंदगी के’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

देवघर। नवोदित अभिनेता अर्चित कुमार अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘जख्म जिंदगी के’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। जारी होने के साथ ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें अर्चित एंग्री यंग लुक में दिखें। फिल्म के अन्य कलाकार भी नजर आयें। यह एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है। फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन में की गयी है। यह बहुत जल्द रिलीज भी की जायेगी।

अंजिक्य फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है। निर्देशक समुद्र नील शाही, निर्माता अर्चित कुमार, डीओपी शंकर साहू, अधीर राज, संगीतकार सूर्यकांत सिंह, गीतकार जगदीश झारखंडी, बिट्टू बेदर्दी, छोटू, लेखक शिव कुमार पायलट, एडिटर सावन मसीह नायक,एक्शन डायरेक्टर समुद्र नील शाही, कोरियोग्राफर राजू तिर्की, विनय दास और फिल्म के प्रचारक कुमार यूडी है।

फ‍िल्म में अर्चित कुमार के साथ अभिनेत्री जया पांडेय, पंकज शर्मा, आशुतोष शर्मा, जगदीश झारखंडी, प्रीतम सिंह राजपूत, अमर कुमार, अमृत चौधरी, राजीव तिवारी, शिव चौधरी, राधा, प्रीति वर्मा, झरी महतो, राजकुमार मौर्या, जयंत शर्मा, मिथलेश एवं राजन कुमार व अन्य ने अभिनय किया है। पोस्टर को स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा एप्रूव मिल गया है। जल्द ही सेंसर भी मिल जाएगा।

अर्चित की एक और फिल्म ‘जालिम दुनिया’ की शूट चल रही है। यह प्रेम कथा पर आधारित है। इसके निर्माता जगदीश महतो, जबकि बैनर महाकाल आर्ट्स है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने को है। मुख्य कलाकार में अर्चित, सलीब मिंज, सुगंधा सिंह, जगदीश महतो, बिनोद गिरी, पंकज शर्मा, आशुतोष शर्मा, झरि महतो आदि हैं।