नियोजन के बाद पूर्व विधायक के आवास पहुंचे कर्मचारी, आभार जताया

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन, ललपनिया के नवनियुक्त 15 आश्रित कर्मचारी पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद और बबीता देवी के मुरुबंदा स्थित आवास पहुंचे। नियोजन की पहल करने और आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाने के लिए खुशी जाहिर किया। नवनियुक्त आश्रित कर्मचारियों ने विधायक को मिठाई खिलाई।

कर्मचारियों ने कहा कि हमने नियोजन की आस छोड़ दी थी। हालांकि तेनुघाट विद्युत मजदूर यूनियन के बैनर तले पूर्व विधायक श्री प्रसाद और बबीता देवी के आंदोलन को रफ्तार देने से हमारे अंदर ऊर्जा का नया संचार हुआ। उम्मीद की नई किरण जगी।

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति भी आभार जताया। पूर्व विधायकों ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्‍होंने बताया कि पूरे राज्य का यह इकलौता मामला बना, जिसमें वन टाइम डिस्पेंशन के तहत नियोजन दि‍या गया। मन लगाकर काम करें। राज्‍य के विकास में अपना योगदान दें।

बतातें चलें कि 15 आश्रितों के अलावे पांच आश्रितों को बीते वर्ष 23 मार्च को नियोजन दिलाया गया था। मौके पर यूनियन के महामंत्री बबूली सोरेन, उपाध्यक्ष जयराम हांसदा, सचिव बुधन सोरेन, कोषाध्यक्ष बालचंद किस्कू आदि थे।