भारत में उपलब्ध होने की स्थिति में कोरोना वैक्सीन, कल ड्राई रन

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार सेहत
Spread the love

नई दिल्ली। भारत की दो कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने की स्थिति में आ गये हैं। शुक्रवार को 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राई रन किया जाएगा। इस बीच कई राज्यों में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि आई है। सह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दी। उन्होंने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ गुरुवार को बैठक की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन जो देश में उपलब्ध होने की स्थिति में आ गई है। हमारी कोशिश है कि इन वैक्सीन को हम सभी देशों में पहुंचा दे, ताकि इन वैक्सीन को पहले फेस में लगाए जा रहे प्राथमिकता समूह को लगाया जा सके।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि हमने सबसे पहले चार राज्य में ड्राई रन किया था। उन चार राज्यों से मिले फीडबैक में हमने सुधार किए। कल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राई रन किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी कुछ दिनों में महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि आई है। इससे हमें चेतावनी मिलती है कि हम भले ही वैक्सीन के कामों में जुट जाए। टेस्टिंग से लेकर ट्रीटमेंट तक हमने जो काम मुस्तैदी से किया है, उसमें कमी नहीं आनी चाहिए।