इन घरेलु उपायों को अपनाकर बरकरार रख सकते हैं आंखों की रौशनी

सेहत
Spread the love

रांची। आज मोबाइल, लैपटॉप और ऐसे स्क्रीन वाले बहुत सारे उपकरण का प्रयोग हम सभी कर रहे हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में इनका प्रयोग तेजी से बढ़ा है। लगातार प्रयोग करने की वजह से आंखों पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है। कई घरेलू उपाय से आंखों पर इसके प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सकता है। आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इन उपायों को नियमित करना होगा।

  • हम सुबह उठकर ब्रश करते हैं। इसके साथ एक काम और करें। अपने मुंह में पूरा पानी भर लें और आंखों पर पानी का झटका दे। इस तरह से दो तीन बार करें।
  • सुबह उठकर अपने मुंह से निकलने वाले लार को आंखों के नीचे लगाएं। कुछ देर छोड़ दे। ऐसा 3 महीने तक करने से आपकी आंखों की रोशनी वापस लौट सकती है।
  • अपने सि‍र पर सरसों के तेल की मालिश करें।
  • सोने से पहले अपने पैरों के तलवे में सरसों तेल की मालिश करें।
  • ओमेगा 3 (मछली) आंखों की रोशनी को बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम है।
  • लगातार गाजर का सेवन करें।
  • खाली पैर घास के ऊपर 10 से 20 मिनट चलें।
  • हरी सब्जियों का सेवन करें और विटामिन सी (अंगूर संतरा नींबू पपीता आदि) पाये जाने वाले फलों का सेवन हमेशा करें।