कृषि कानूनों पर SC की बनाई कमेटी से भूपिंदर मान हटे

नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच ठकराव जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान संगठनों के आंदोलन में सुप्रीम कोर्ट ने भी हस्तक्षेप किया है। किसान आंदोलन का हल निकालने के लिए बनाई सुप्रीम कोर्ट की चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी में भूपिंदर सिंह मान को भी शामिल किया गया है। भूपिंदर सिंह मान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ताजा घटना क्रम में उन्होंने कमेटी से अपना नाम वापस ले लिया है।

जानकारी हो कि बीते 12 जनवरी को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 4 सदस्यों की कमेटी बनाई थी। इस कमेटी में अशोक गुलाटी, अनिल घनवंत और प्रमोद जोशी सदस्य सहित श्री मान भी सदस्ये थे।

उधर, पश्चिमी यूपी के किसान नेताओं में से एक राकेश टिकैत ने फिर से 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टरों की परेड निकालने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार से बातचीत में किसी समाधान की उम्मीद नहीं है। 26 जनवरी को किसान दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। जब तक कानून वापस नहीं होता, तब तक घर वापसी नहीं होगी। आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 23 तारीख को हर राज्यपाल के यहां घेराव होगा। दिल्ली पुलिस इजाजत नहीं देगी तो बिना इजाजत के ही दिल्ली जाना होगा। हम मार्च निकालकर ही रहेंगे।