भोजपुरी फिल्म ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ की शूटिंग शुरू

मनोरंजन
Spread the love

पटना। हीरो सूरज सम्राट की भोजपुरी फिल्म ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ की शूटिंग डेहरी ऑन सोन में शुरू हो गई। इस दौरान फिल्म की टीम में से सूरज सम्राट, तनु श्री, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा,अरुण सिंह, आर नरेंद्र, आशुतोष चौबे, कार्यकारी निर्माता संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे। फिल्‍म में भोजपुरी जगत के कई लोकप्रिय व चर्चित कलाकार नजर आयेंगे।

नीशू एंटरटेंमेंट प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता मां पार्वती फिल्मस एंटरटेंमेंट है। निर्देशक लाल जी श्रीवास्तव और मुख्य सह निर्देशक चंदन कश्यप हैं। लेखक रामचंद्र सिंह, संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, पंकज प्रियदर्शी हैं। डीओपी एम नागेंद्र, फाइट मास्टर प्रदीप खरका, आर्ट डायरेक्टर सिकंदर विश्वकर्मा, नृत्य निर्देशक मयंक,संतोष सर्वदर्शी, अशोक व अमन गुप्ता हैं।

फिल्म के कलाकारों में सूरज सम्राट, तनुश्री, मधु सिंह राजपूत, ब्रजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अरुण सिंह, केके गोस्वामी, श्रद्धा नवल, कल्याणी, अमित पाल बंटी, दिनेश पांडेय, राहुल श्रीवास्तव, धामा वर्मा, आशुतोष चौबे, आर नरेंद्र,सोनी पटेल, माही श्रीवास्तव, विद्या सिंह शामिल हैं। प्रचारक रामचंद्र यादव और कुमार यूडी हैं।