बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली क्लीनिकली फिट, कल जाएंगे अपने घर

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली क्लीनिकली फिट है। वे एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं। इसलिए कल अपने घर जाएंगे। यह जानकारी 6 जनवरी को वुडलैंड अस्पताल ने दी।

बता दें कि गांगुली को शनिवार को चक्कर आने और ब्लैकआउट के अलावा सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यह शिकायत अपने घर में बने जिम में वर्जिश करने के बाद हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक डॉक्टर को बुलाया जिन्होंने पूर्व बल्लेबाज को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। रविवार को दोपहर में उनकी एजिंयोग्राफी हुई थी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े लोगों ने फोन कर गांगुली के हालचाल पूछे थे। श्री गांगुली ने मोदी से कहा था कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। मोदी ने उनकी पत्नी डोना से भी बात की थी।