पुण्यृतिथि के दिन अमेरिका में किया गया बापू का अनादर

दुनिया मुख्य समाचार
Spread the love


अमेरिका। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि देशभर मनाई जा रही है। इस दौरान अमेरिका से महात्मा गांधी का अनादर करने की खबर आई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के एक पार्क में कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की है। इस घटना से अमेरिका में रहने वाले भारतीय-अमेरिकियों के बीच रोष है।

उत्तरी कैलिफोर्निया के डेविस सिटी के एक पार्क में महात्मा गांधी की छह फीट ऊंची और 294 किलोग्राम की कांसे की मूर्ति लगी है। उपद्रवियों ने गांधी की प्रतिमा के साथ बुरी तरह तोड़फोड़ की है। मूर्ति के चेहरे को खंडित कर दिया है। प्रतिमा को पैर से नीचे के हिस्से को भी तोड़ा दिया है।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मौके पर बापू का अनादर होने से नाराज भारतीय समुदाय ने मांग की है कि प्रशासन इसे घृणित अपराध के रूप में देखें। इस मामले की तत्काल जांच शुरू करें।