Jharkhand में कोरोना के मिले 160 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना के नये मरीजों का मिलना जारी है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4 जनवरी, 2021 की रात 9 बजे तक 160 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 81 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 15 हजार 689 पॉजिटिव केस और 1,528 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 13 हजार 125 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 232 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 81, बोकारो से 12, देवघर से 5, धनबाद से 16, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 14, गढ़वा से 5, गिरिडीह से 2, गुमला से 1, हजारीबाग से 2, कोडरमा से 2, लातेहार से 3, पलामू से 8, रामगढ़ से 3, साहेबगंज से 1, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 2 मिले।

1 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 4 जनवरी को 1 मरीजों की मौत हो गई। रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 1036 हो गई।