कुछ हफ्तों में देश को मिल सकती है कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने कहीं ये बातें

देश नई दिल्ली सेहत
Spread the love

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में कई स्तर पर परीक्षण चल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसे लेकर बड़ी बातें कही है। पीएम ने सर्वदलीय बैठक में बताया कि भारत को अगले कुछ हफ्तों में वैक्सीन मिल सकती है। देश के वैज्ञानिक बड़ी सफलता के करीब हैं। पीएम मोदी ने बैठक में वैक्सीन की कीमत, उसके वितरण और राज्यों के साथ समन्वय पर बात की। इस बैठक में करीब एक दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।

पीएम ने वैक्सीन के बारे में ये बातें कही

भारत वैक्सीन बनाने के बेहद करीब है। देश को अगले कुछ हफ्तों में ही वैक्सीन मिल सकती है।

देश में आठ वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है। भारत में 3 वैक्सीन बन रही हैं। विश्वम की कई वैक्सीन का प्रोडक्शन भी भारत में होना है।

भारत ने एक खास सॉफ्टवेयर बनाया है, Co-WiN. जिसमें आम लोग कोरोना वैक्सीन से उपलब्ध स्टॉक और उससे जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

एक नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में केंद्र के लोग, राज्य सरकारों के लोग और एक्सपर्ट हैं। कोरोना वैक्सीन के वितरण पर यही ग्रुप सामूहिक रूप से निर्णय लेगा।

कोरोना की वैक्सीन पहले बुजुर्गों, कोरोना वॉरियर्स, अधिक बीमार लोगों को दी जाएगी। वितरण के लिए एक नीति बनाई जाएगी, जिसके तहत अलग-अलग चरण होंगे।

वैक्सीन की कीमत पर केंद्र और राज्य मिलकर फैसला लेंगे। कीमत पर फैसला लोगों को देखते हुए किया जाएगा। राज्य की इसमें सहभागिता होगी।

वैक्सीन के वितरण को लेकर केंद्र और राज्य की टीम मिलकर काम करेंगी। भारत के पास वैक्सीन को बांटने की क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर है।

देश के हर कोने में वैक्सीन पहुंचाने के लिए कोल्ड चेन को मजबूत किया जाना है। केंद्र और राज्य मिलकर इसपर काम कर रहे हैं।