रांची। रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष झारखंड के प्रख्यात व्यवसायी पुनीत पोद्दान बने। सभी पदधारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। नये पदधारियों का कार्यकाल 2020- 23 होगा। इस सत्र के पदधारियों के निर्वाचन के लिए रांची के हरमू रोड स्थित रांची गौशाला परिसर में चुनाव पदाधिकारी वेद प्रकाश बागला और उनके सहयोगियों ने रविवार को सदस्यों की बैठक बुलाई। श्री बागला ने उपस्थित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों से प्रस्तावक और अनुमोदक का नाम देने का आग्रह किया।
ये नाम आये
अध्यक्ष : पुनीत कुमार पोद्दार
उपाध्यक्ष : प्रेम अग्रवाल, रतन जालान
मंत्री : प्रदीप राजगढ़िया
उपमंत्री : प्रमोद सारस्वत, सुरेश जैन
कोषाध्यक्ष : दीपक पोद्दार
अन्य नाम नहीं आने से इन्हें सत्र 2020-23 के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य
इसके अलावा सत्र 2020-23 की कार्यकारिणी सदस्य के लिए शत्रुघ्न लाल गुप्ता, ओमप्रकाश छापड़िया, ज्ञान प्रकाश जालान, राजकुमार टिबड़ेवाल, प्रकाश चंद्र सेठी, ज्ञान प्रकाश बुधिया, हरीकृष्ण बजाज, अरुण बुधिया, राजकुमार केडिया, बसंत कुमार गौतम, छोटे लाल जैन, प्रेम मित्तल, भानु प्रकाश जालान, राम भगत अग्रवाल, सज्जन सर्राफ, सुरेश चंद्र अग्रवाल, बासुदेव भाला, विश्वनाथ जाजोदिया, भगवती प्रसाद सर्राफ, राजेंद्र बंसल, ज्योति बजाज, सीताराम पोद्दार, हेमेंद्र सिंह एवं कमल खेतावत चुने गये l
जीवन का सबसे बड़ा दिन
न्यास के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने कहा कि मेरे जीवन का सबसे बड़ा दिन है। आज जिस संस्था में मेरे दादा, पिता ने अपने तन, मन,धन से सेवा दे पुण्य का कार्य किया है, उसी गौशाला में गायों की सेवा का मुझे दायित्व मिला है। सभी को साथ लेकर चलने की मेरी प्राथमिकता होगी। संस्था के प्रति हमें सही नीति, नियत और निर्णय के साथ समर्पित होने की आवश्यकता है। रांची गौशाला को आदर्श गौशाला बनाएंगे।
चुनाव पदाधिकारी वेद प्रकाश बागला ने बताया कि चुनाव के कार्य में कमल केडिया, एसएन राजगढ़िया और विजय सरायका का सहयोग मिला। एसएन राजगढ़िया ने धन्यवाद किया।