बोकारो स्टील सिटी-रांची के बीच रोजाना 14 दिसंबर से चलेगी पैसेंजर ट्रेन

झारखंड
Spread the love

रांची । यात्रियों की सुविधाएं को ध्यान में रखते हुए बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी के बीच प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों में यात्री UTS (अनारक्षित टिकट सेवा) काउंटर से अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे।

बोकारो स्टील सिटी-रांची (ट्रेन संख्या 58033) पैसेंजर 14 दिसंबर, 2020 से प्रतिदिन बोकारो स्टील सिटी से अगले आदेश तक चलेगी।

बोकारो स्टील सिटी से सुबह 9 बजे खुलेगी और रांची 12.20 बजे पहुंचेगी। राधागांव आगमन 9.18 बजे प्रस्थान 9.19 बजे, पुंदाग आगमन 9.28 बजे प्रस्थान 9.29 बजे, कोटशिला आगमन 9.47 बजे प्रस्थान 9.48 बजे, झालदा आगमन 10.01 बजे प्रस्थान 10.02 बजे, तुलिन आगमन 10.09 बजे प्रस्थान 10.10 बजे, मुरी आगमन 10.21 बजे प्रस्थान 10.23 बजे, सिल्ली आगमन 10.33 बजे प्रस्थान 10.34 बजे, किता आगमन 10.44 बजे प्रस्थान 10.45 बजे, गौतमधारा आगमन 11.01 बजे प्रस्थान 11.02 बजे, गंगाघाट आगमन 11.18 बजे प्रस्थान 11.19 बजे, टाटीसिलवे आगमन 11.30 बजे प्रस्थान 11.31 बजे, नामकुम आगमन 11.37 बजे प्रस्थान 11.38 बजे होगी।

रांची-बोकारो स्टील सिटी (ट्रेन संख्या 58034) पैसेंजर 14 दिसंबर, 2020 से प्रतिदिन रांची से अगले आदेश तक चलेगी। रांची प्रस्थान शाम 3.55 बजे खुलेगी और बोकारो स्‍टील सिटी 7.15 बजे पहुंचेगी। नामकुम आगमन 4.02 बजे प्रस्थान 4.03 बजे, टाटीसिलवे आगमन 4.08 बजे प्रस्थान 4.09 बजे, गंगाघाट आगमन 4.17 बजे प्रस्थान 4.18 बजे, जोन्हा आगमन 4.29 बजे प्रस्थान 4.30 बजे, किता आगमन 4.47 बजे प्रस्थान 4.48 बजे, सिल्ली आगमन 5.04 बजे प्रस्थान 5.05 बजे, मुरी 5.15 बजे प्रस्थान 5.17 बजे, तुलिन 5.26 बजे प्रस्थान 5.27 बजे, झालदा आगमन 5.36 बजे प्रस्थान 5.37 बजे, कोटशिला आगमन 6.16 बजे प्रस्थान 6.17 बजे, पुंदाग आगमन 6.29 बजे प्रस्थान 6.30 बजे, राधागांव आगमन 6.39 बजे प्रस्थान 6.40 बजे होगी।