अब 1 जनवरी, 2021 से जरूरी नहीं है FASTag, जानें वजह

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। अब 1 जनवरी, 2021 से FASTag जरूरी नहीं है। NHAI ने इसका ऐलान किया है। लोगों को FASTag लेने और लगवाने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

NHAI ने घोषणा की थी कि 1 जनवरी, 2021 से देश के सभी NHAI टोल प्लाजा कैश की जगह FASTag लेन में तब्दील हो जाएंगे। अगर कोई भी बिना FASTag के टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उसे दोगुना टोल चुकाना होगा। हालांकि अब लोगों को FASTag लेने और लगवाने के लिए सरकार ने 15 फरवरी तक समय बढ़ा द‍िया है।

सड़क और परिवहन मंत्रालय ने NHAI को सुझाव दिया कि वो 100 परसेंट कैशलेस कलेक्शन के लिए सभी जरूरी मंजूरियां लेकर इसे 15 फरवरी से लागू करे। फिलहाल FASTag के जरिए टोल प्लाजा से कलेक्शन 75-80 परसेंट है।

FASTag दो तरह के होते हैं। एक होता NHAI के टैग वाला और दूसरा बैंकों से लिया जाता है। 1 दिसंबर 2017 के बाद से जो भी गाड़ियां खरीदी गई हैं, उनमें FASTag पहले से फिट होकर आता है। अगर इसके पहले कार खरीदी है, तो आपको FASTag अलग से खरीदना होगा।