कौशल किशोर शर्मा की आगामी भोजपुरी फिल्म का मुहूर्त

देश मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘हमार बेटी’ के बाद लेखक और निर्देशक कौशल किशोर शर्मा अपनी आगामी फ़िल्म की तैयारी में जुट गये हैं। इसका मुहूर्त बीते दिनों मुंबई के पीएनपी स्टूडियो में किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है।

इसके निर्माता ललित राज शर्मा हैं। फिल्म का निर्माण महादेव फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जाएगा। शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जायेगी। साथ ही कौशल किशोर शर्मा ने पवन देवानंद मिश्रा का विशेष सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।