देश के पुलिस संगठनों में खाली हैं 5 लाख से अधिक पद, जानें डिटेल

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

  • महिलाओं की संख्‍या 10.30 प्रतिशत
  • बीपीआरएंडडी ने जारी की र‍िपोर्ट

नई दिल्‍ली। देश के पुलिस संगठनों में 5 लाख से अधिक पद खाली हैं। पुलिस बलों में 10.30 प्रतिशत महिलाएं हैं। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। पुलिस संगठनों से जुड़े डाटा 1 जनवरी, 2020 तक के हैं।

बीपीआरएंडडी वर्ष 1986 से वार्षिक आधार पर ‘पुलिस संगठनों से जुड़ा डाटा’ (डीओपीओ) प्रकाशित करता रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 29 जनवरी, 2020 को 1 जनवरी, 2019 तक का डीओपीओ जारी किया था। बीपीआरएंडडी के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि किसी खास वर्ष का डीओपीओ उसी साल के दौरान जारी किया गया है। डाटा के सत्यापन के लिए खासे प्रयास किए गए हैं।

1 जनवरी, 2020 तक के डीओपीओ की मुख्य बातें

.1.राज्यों/ संघ शासित क्षेत्र में कुल स्वीकृत पुलिस बल (सिविल+ डीएआर+ विशेष सशस्त्र बल+ आईआरबी)26,23,225
 2कुल वास्तविक पुलिस बल (सिविल+ डीएआर+ विशेष सशस्त्र बल+ आईआरबी)20,91,488
 3रिक्त पद5,31,737
 4पुलिस बल में महिलाओं की संख्या (सिविल+ डीएआर+ विशेष सशस्त्र बल+ आईआरबी)/ प्रतिशत2,15,504/ 10.30%
 5पिछले साल के दौरान महिला पुलिस की संख्या में प्रतिशत में बढ़ोतरी16.05%
.6सीएपीएफ की कुल स्वीकृत संख्या11,09,511
 7सीएपीएफ की कुल वास्तविक संख्या9,82,391
 8सीएपीएफ में महिला पुलिस की संख्या/ प्रतिशत29,249/ 2.98%
.9पुलिस जिलों की संख्या800
 10स्वीकृत पुलिस थानों की संख्या16,955
 11राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियनों की संख्या318
 12पुलिस आयुक्त कार्यालयों की संख्या63
 132019 में भर्ती पुलिस कर्मचारियों की संख्या1,19,069
 14पुलिस प्रशिक्षण पर व्यय : वित्त वर्ष 2019-20 (करोड़ रुपये में)1,566.85
.15प्रति पुलिस कर्मचारी जनसंख्या (पीपीपी)- स्वीकृत511.81
 16पुलिस जनसंख्या अनुपात (पीपीआर) (प्रति लाख जनसंख्या पर पुलिस कर्मचारी)- स्वीकृत195.39
 17पुलिस एरिया अनुपात (पीएआर) (प्रति 100 वर्ग किलोमीटर)- स्वीकृत79.80
 18राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों की पुलिस के पास उपलब्ध पुलिस वाहन2,02,925
 19राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों की पुलिस के पास उपलब्ध सीसीटीवी कैमरे4,60,220