दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को जिंदा जलाया

अपराध बिहार
Spread the love

गोपालगंज। दहेज लोभियों ने शादी के 10 माह के बाद ही दहेज में कार न मिलने के कारण विवाहिता को जलाकर मार डाला। सबूत मिटाने की नीयत से शव को रातोंरात जला दिया। मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के जिगना टोला राजघाट का है।

प्रमोद कुमार यादव की शादी सीवान जिले के जामो थाने के आलमापुर गांव की प्रतिमा कुमारी से हुई थी। मायके वालों को इस घटना की खबर घटना के एक दिन बाद हुई, जब उनको एक अनजान फोन से जानकारी दी गई। इसके बाद मायके वाले राजघाट गांव में बेटी के घर पर पहुंचे, पर तबतक सब घर छोड़कर फरार थे।

इस संबंध में मृतका के पिता पुनदेव यादव ने पति प्रमोद कुमार यादव, पवन यादव, सुशीला देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी और सोलानी देवी पर साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।